फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से आफत- लगातार बारिश से मची त्राहि त्राहि, जगह जगह जलभराव

सार

पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है।कासगंज शहर, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली सहित तमाम इलाकों में जलभराव के हालात बन गए।इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या अभी कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज। बारिश आफत बन गई है। पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। पिछले 24 घंटे में कासगंज में 114 मिलीमीटर बारिश हुई। तो पटियाली तहसील क्षेत्र में 62.5 और सहावर तहसील में 11.5 मिलीमीटर बारिश हुई। यह 13 वर्षों में अक्टूबर माह में हुई सर्वाधिक बारिश है। बारिश से जगह - जगह जलभराव के हालात हैं। चाहें शहरी इलाका हो या ग्रामीण इलाका हर जगह मुसीबत बनी हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार से जिले में तेज बारिश का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट रविवार तक के लिए दिया था। इस अलर्ट के मुताबिक बारिश हो रही है। अभी दो दिन और बारिश होने का अलर्ट है। जिले में उपलब्ध 13 वर्षों के आंकड़ों में कभी भी इतनी बारिश नहीं हुई। केवल वर्ष 2013 में अक्टूबर माह में अधिकतम 93.66 मिलीमीटर बारिश हुई थी। बारिश की इस तबाही से बचने के लिए निकायों के द्वारा कोई प्रबंध नहीं किए गए। कासगंज शहर, गंजडुंडवारा, सहावर, पटियाली सहित तमाम इलाकों में जलभराव के हालात बन गए। त्योहारी सीजन चालू हो चुका है। ऐसे में बारिश के कारण ग्राहक भी नदारद हैं। बारिश रुकने पर कम संख्या में ही लोग बाजार में नजर आते हैं और बारिश शुरू होते ही बाजार से रौनक गायब हो जाती है। तीन दिन बाद करवा चौथ का पर्व है। इसके बावजूद ग्राहकों की संख्या अभी कम है। महिलाएं जरूरत के सामान की खरीदारी के लिए बारिश के कारण नहीं निकल पा रहीं। बाजारों में कीचड़, जलभराव की स्थिति जगह- जगह बनी हुई है। बारिश के दौरान शहर में सोरों गेट, बिलराम गेट, नदरई गेट, लक्ष्मीगंज पर पानी भरा रहा। जिससे आवागमन में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। नगर की आबादी के इलाके लवकुश नगर, गंगेश्वर कॉलोनी, पाल नगर, सोलह बीघा, दुर्गा कालोनी, अशोक नगर, किला मोहल्ला सहित अन्य इलाकों में बारिश का पानी भरने से लोगों को दक्कतें हुईं। वहीं ग्रामीण मार्गों पर भी जगह - जगह जलभराव के हालात हैं। गांव के रास्तों पर भी पानी भरा नजर आया। बारिश के पानी में होकर ही लोग आवाजाही कर रहे थे। सुबह के समय तेज बारिश होने के कारण लोगों की आम दिनचर्या प्रभावित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें