फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kasganj: महिला पर वर्दी का रौब झाड़ना दो सिपाहियों को पड़ा भारी, एसपी ने दी ये सजा

Sun, 09 Oct 2022 04:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

बीच सड़क पर महिला के साथ अभद्रता करना दो सिपाहियों को महंगा पड़ गया। शिकायत के बाद एसपी ने दोनों सिपाहियों के निलंबित कर दिया है। इस मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
एसपी बीबीटीजीएस मूर्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज क्षेत्र के रोडवेज बस स्टैंड पर एक महिला से अभद्रता करना दो सिपाहियों को भारी पड़ गया। दोनों को एसपी ने महिला की शिकायत पर निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है। 

विज्ञापन


शनिवार को रोडवेज बस स्टैंड के सामने बिलराम गेट चौकी पर एक महिला व दो सिपाहियों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। सिपाहियों ने महिला के साथ अभद्रता कर दी। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति से की। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी को मौके पर भेजा। थाना प्रभारी की रिपोर्ट पर  सिपाही उमेश और गौरव मान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मामले की प्रारंभिक जांच सीओ सिटी अजीत कुमार चौहान को सौंपी गई है। पुलिस अधीक्षक की इस कार्रवाई से पुलिस विभाग में खलबली है। 

काफी दिन से मिल रही थीं दोनों की शिकायतें

एसपी कासगंज बीजीटीएस मूर्ति ने बताया कि पिछले काफी दिनों से दोनों आरक्षियों की शिकायते मिल रहीं थीं। उनके द्वारा वेबजह लोगों को परेशान करना, थाना व चौकी में बैठाने की शिकयतें थीं। महिला के साथ अभद्रता का मामला संज्ञान में आने पर दोनों को निलंबित कर प्रारंभिक जांच सीओ सिटी को सौंपी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें