फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव ड्यूटी के दौरान आरटीओ के सिपाहियों ने की बदसलूकी, रो पड़ी महिला अफसर

Wed, 17 Apr 2019 03:03 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सम्भागीय परिवहन अधिकारी
विज्ञापन
आगरा में वाहन अधिग्रहण को लेकर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) की एक महिला अधिकारी के साथ आरटीओ के दो सिपाहियों ने अभद्रता कर दी। इस पर महिला अधिकारी रो पड़ी। उसने महिला आयोग और उच्चाधिकारियों से मामले की शिकायत की है। विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में आरटीओ की प्रवर्तन टीमें वाहनों के अधिग्रहण में लगी हुई थी। जीआईसी मैदान में ड्यूटी कर रही एक महिला अधिकारी ने इनोवा गाड़ी को पकड़ा था। इसके बाद प्रशासनिक अधिकारी ने उक्त इनोवा गाड़ी को ड्यूटी के लिए भिजवाने को कहा। 

इस पर महिला अधिकारी ने उक्त गाड़ी को छोड़कर चालक को ले जाने के लिए कह दिया। इसी दरम्यान आरटीओ की दूसरी टीम ने उसी गाड़ी को दोबारा पकड़ लिया और ग्राउंड में ले आए। महिला अधिकारी से चालक ने शिकायत की तो अधिकारी ने दोनों सिपाहियों से कहा कि वो गाड़ी को जाने दें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उच्चाधिकारियों से शिकायत

इसी को लेकर कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इस पर सिपाहियों ने महिला अधिकारी के साथ अभद्रता कर दी। महिला अधिकारी रो पड़ी। इसकी जानकारी आरटीओ के अन्य अधिकारियों को दी गई तो वो भी मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। 

महिला अधिकारी ने दोनों सिपाहियों विष्णु कुमार और सुनील के खिलाफ महिला आयोग और उच्चाधिकारियों को शिकायत की है। आरटीओ प्रवर्तन अनिल कुमार ने बताया कि अभद्रता की शिकायत आई हैं, इसकी जांच कराई जा रही है। 

अधिग्रहण के दौरान स्कूल में अभद्रता

शाहगंज क्षेत्र में एक स्कूल की शिक्षिका के साथ आरटीओ के एक अधिकारी ने अभद्रता कर दी। इस पर स्कूल का स्टाफ इकट्ठा हो गया और उन्होंने अधिकारी को घेर लिया। इसकी शिकायत भी आरटीओ से की गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें