फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गांव में स्वस्थ जीवन की अलख जगाने को निकले दो बच्चे, डीएम से किया यह निवेदन; लोग कर रहे सराहना

Thu, 27 Jun 2024 09:33 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में गांव में स्वस्थ जीवन की अलख जगाने को दो बच्चे निकल पड़े। डीएम से निवेदन किया कि उनके गांव के तालाब की सफाई करा दें। लोग उनके प्रयास की सराहना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
डीएम से मिलने कलेक्ट्रेट पहुंचे सुचैता गांव के बच्चे - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में दो नाबालिग बच्चे गांव में स्वस्थ जीवन की अलख जगाने को निकल पड़े। वह अपनी फरियाद लेकर डीएम कार्यालय पहुंचे। उन्होंने गांव के तालाब से अतिक्रमण हटाकर उसे साफ कराने का निवेदन किया। ताकि गांव में मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा कम हो।   

विज्ञापन


पथौली के पास सुचैता गांव के दो बच्चे कलेक्ट्रेट में डीएम कार्यालय पर अपने गांव के तालाब की सफाई और अवैध कब्जा हटवाने के लिए पहुंचे। 12 साल के विनय और 13 साल के पीयूष प्रजापति स्कूल जाते समय गांव के तालाब पर गंदगी और अतिक्रमण देखकर परेशान थे। बुधवार दोपहर वह डीएम कार्यालय पहुंचे। 

यहां डीएम के न मिलने पर दिवस अधिकारी से मुलाकात की। उनसे तालाब की सफाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की। विनय और पीयूष ने कहा कि तालाब की सफाई हो जाएगी तो मच्छरों का प्रकोप नहीं होगा। संक्रामक रोग भी नहीं होंगे। दिवस अधिकारी ने उनके पत्र को एसडीएम के पास कार्रवाई के लिए भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें