फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलने पर पिता ने डांटा तो बच्चों ने उठाया ऐसा कदम, परिवार हो गया परेशान

Tue, 15 May 2018 11:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
Demo pic
विज्ञापन
पिता ने खेल रहे बच्चों को डांटते हुए पढ़ने के लिए क्या कह दिया कि बच्चे घर ही छोड़ आए। एक बच्चा फरीदाबाद से आया तो दूसरा अलीगढ़ से। मथुरा जंक्शन से दोनों को बरामद करके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन

 
सोमवार रात जीआरपी के सिपाही प्लेटफार्म एक और वेटिंग हॉल में गश्त कर रहे थे। रात एक बजे एक 10 साल का बालक वेटिंग हॉल में और दूसरा प्लेटफार्म एक पर घूमते मिले। 

दोनों को पकड़कर जीआरपी थाने ले आई और पूछताछ की। एक ने अपना नाम प्रियकांत पुत्र ओमप्रकाश निवासी वार्ड 23 पलवल फरीदाबाद और दूसरे ने चंदन सिंह पुत्र चंदर सैन निवासी गांव गिरधरपुर थाना हरदुआगंज अलीगढ़ बताया।
विज्ञापन


दोनों बच्चों ने बताया कि पढ़ाई न करने पर उनके पापा ने पिटाई कर दी थी। जीआरपी ने दोनों बच्चों के परिजनों को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि मंगलवार सुबह दोनों बच्चों को परिवारीजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें