फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मैनपुरी में निमोनिया का कहर, दो बच्चे की मौत; बचाव के लिए पढ़ लें चिकित्सक की यह सलाह

Thu, 16 Nov 2023 07:04 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

मैनपुरी में बुखार के बाद अब निमोनिया ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। रोजाना मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। तो वहीं आज दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों की हालत गंभीर देखते हुए उपचार के लिए सैफई रेफर किया गया है। 
 
विज्ञापन
मैनपुरी जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने को लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी में बुखार के बाद बच्चे तेजी से निमोनिया की चपेट में आ रहे हैं। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल में सुबह से ही बाल मरीजों की भीड़ रही। निमोनिया से पीड़ित दो बच्चों की मौत हो गई। तीन अन्य बच्चों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई रेफर किया गया है।

विज्ञापन


महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। घिरोर के गांव चापरी निवासी प्रदीप कुमार के तीन साल के पुत्र अजय को कुछ दिनों से सर्दी थी। बुधवार रात वह निमोनिया की चपेट में आ गया। परिजन उसे निजी डॉक्टर के यहां ले गए। गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कुरावली के गांव मिढ़ावली निवासी अनिल कुमार का 28 दिन का पुत्र भांवत चौराहा क्षेत्र में ननिहाल आया था। कुछ दिन से वह निमोनिया की चपेट में था। परिजन उसका एक निजी डॉक्टर के यहां उपचार करा रहे थे। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहंचे यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


चिकित्सक ने दी ये सलाह
बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. डीके शाक्य ने बताया कि 'मौसम परिवर्तन में बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाएं। जरा भी दिक्कत होने पर उचित उपचार दिलाएं। लापरवाही पर बच्चों की जान जोखिम में पड़ सकती है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें