फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी से भरे गड्ढे में डूबकर दो बालकों की मौत, हंगामा

Sun, 19 Jun 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
विज्ञापन
ताजगंज के गांव रजरई में निर्माणाधीन कालोनी में पानी से भरे गड्ढे में डूब कर दो बालकों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कालोनाइजर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शमसाबाद रोड जाम कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया।
विज्ञापन

गांव रजरई में खेतों में एक कालोनी का निर्माण चल रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि कालोनी बनाने के लिए कालोनाइजर दंगल सिंह ने गड्ढा खुदवा दिया था। इसमें नहर का पानी भर गया है। गड्ढे के आसपास कोई वेरीकेडिंग की गई है। गांव के ही लोकेश (10) पुत्र बाबी और विशाल (12) पुत्र स्व. वीरी सिंह सुबह दस बजे बकरी लेकर जा रहे थे। चिकनी मिट्टी में पैर फिसलने के कारण पहले एक बालक गड्ढे में गिरा। उसे बचाने के प्रयास में दूसरा बालक भी गड्ढे में गिर गया। घटना की जानकारी विशाल के छोटे भाई भूरा ने परिवारीजनों को दी तो बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गये लेकिन  गड्ढा दस फीट गहरा होने के कारण कोई अंदर नहीं जा सका। जानकारी पर पहुंची ताजगंज पुलिस और फायरब्रिगेड कर्मियों ने गड्ढे का पानी निकाला। तब कही ढाई घंटे बाद दोनों का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताजगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि कालोनाइजर दंगल के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

गांव में मचा कोहराम
दो बालकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया। विशाल के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। वह दो भाइयों में बड़ा था। वहीं लोकेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। पिता मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन


पहले भी हो चुके हैं हादसे
कमला नगर में भी एक इंजीनियर ने अपने घर में बेसमेंट की खुदाई कराई थी। इसमें नाले का पानी भर गया था। खेलते समय बेसमेंट में भरे पानी में डूबने से एक बालक की मौत हो गई थी।

शहर में तमाम ऐसे गड्ढे
बता दें, शहर के कई इलाकों में तमाम ऐसे गड्ढे हैं, जिसमें पानी भरने पर बालक नहाने के लिए कूद पड़ते हैं और पानी की गहराई का अंदाजा न होने के कारण उनकी मौत भी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें