फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार सड़क पर निर्माण की कच्छप चाल

Sun, 19 Jun 2016 02:12 AM IST
अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
तेज रफ्तार सड़क पर निर्माण की कच्छप चाल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
एनएच-2 पर टुकड़ों में बनाई जा रही सिक्स लेन 
विज्ञापन

पांच साल से चल रहा फ्लाई ओवरों के निर्माण का काम 

विभिन्न विभागों से एनओसी नहीं मिलना देरी का कारण

नेशनल हाईवे-2 को दिल्ली से आगरा तक सिक्स लेन इसलिए किया जा रहा कि यातायात की रफ्तार तेज हो। जाम की समस्या के सामाधान के लिए शहर में तीन फ्लाईओवर बनाए जा रहे हैं। लेकिन इनका निर्माण जिस गति से हो रहा है उसकी तुलना कछुए से ही की जा सकती है। सिक्स लेन काम टुकड़ों (सेक्शन) में किया जा रहा है। रुनकता के बाद सिकंदरा बाजार के दुकानदारों को भी मुआवजा नहीं मिल सका है। इससे भी निर्माण की गति धीमी हुई है।

शहर में खंदारी बाईपास चौराहा, सुल्तानगंज की पुलिया और वाटर वर्क्स पर तीन फ्लाई ओवर बनाए जाने का काम वर्ष 2012 से चल रहा है। तीनों ही फ्लाई ओवरों की सुस्त रफ्तार का मुद्दा जनप्रतिनिधि उठाते रहे हैं। निर्माणदायी एजेंसियों के अधिकारियों का कहना है कि काम में देरी की वजह विभिन्न विभागों से एनओसी नहीं मिलना रहा है। तीनों फ्लाई ओवरों के निर्माण की रफ्तार में दो माह पहले तेजी आई थी, लेकिन अब दोबारा से काम धीमा हो गया है। 
विज्ञापन


सिक्स लेन सड़क के निर्माण का काम आगरा में पिछले साल ही शुरू हुआ है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के लिए हाईवे के किनारे अस्थायी-स्थायी निर्माण और कई स्थानों पर मुआवजा नहीं देना दक्कत बने हुए हैं। रुनकता में एनएचएआई ने सड़क निर्माण का काम शुरू कर दिया है। काफी हद तक जमीन को कब्जा मुक्त भी करा लिया गया है। सिकंदरा बाजार के दुकानदारों ने काफी समय तक मुआवजा नहीं लिया, लेकिन यहां एनएचएआई ने प्रोजेक्ट के तहत आने वाली बाजार की जमीन को कब्जे में कर लिया है। कुछ दुकानदारों की शिकायत है कि मुआवजा अभी तक नहीं मिला है। 
विज्ञापन


आगरा में रुनकता, अरतौनी में टुकड़ों में काम होने के बाद सिकंदरा में मरियम टूम (मरियम का मकबरा) तक  कुछ पैच हैं। इसके बाद ट्रांसपोर्ट नगर से खंदारी तक कई टुकड़ों में काम चल रहा है। कई स्थानों पर धर्मस्थलों के सिक्स लेन के जद में आने से काम प्रभावित हुआ है। एनएचएआई के रिकार्ड के मुताबिक, सिक्स लेन का काम आधे से अधिक हो चुका है, लेकिन यही रफ्तार रही तो आगरा में प्रोजेक्ट के पूरा होने में कई साल का वक्त लग सकता है। प्रोजेक्ट निदेशक का कहना है कि सिक्स लेन के काम में तेजी लाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें