फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक ही नंबर पर दो मुकदमे निस्तारित

Fri, 24 Mar 2023 11:32 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
घिरोर।
विज्ञापन

एसडीएम न्यायालय में एक ही मुकदमा नंबर पर दो मुकदमों के निस्तारण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामले को लेकर एसडीएम और वकील आमने सामने आ गए हैं। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
घिरोर तहसील के एसडीएम न्यायालय में एक मुकदमा श्याम सिंह बनाम सरकार चल रहा था। इस मुकदमे में मौजा घिरोर खास गाटा संख्या 1886 श्याम सिंह निवासी नगला बौना के नाम पंजीकृत है। जिसका आर के कार्यालय में 57 ख प्रपत्र मौजूद नहीं है। मौजा नसीरपुर के मुकदमे में गाटा संख्या 42 का मुकदमा चल रहा था। दोनो मुकदमों का एक ही नंबर पर निस्तारण कर दिया गया है। अमर उजाला ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शिवनारायन शर्मा का कहना है कि कुछ लोग ब्लैक मेल कर रहे है। आदेश लिपिकीय भूल से एक ही हो गया हे। जिसे जानाकरी होते ही सही करा दिया गया है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभिनंदन यादव का कहना हैं कि अभी तक आदेश ज्यों का त्यों है। ऑनलाइन भी देखा जा सकता है। आदेश की नकल लेने के लिए सवाल दिया गया लेकिन आदेश की नकल नहीं दी गई है। आदेश की नकल मिलते ही पूरा मामला भी खुल कर सामने आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें