फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद रोड पर गड्े में गिरी दो कारें

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। फतेहाबाद रोड पर होटल हावर्ड पार्क प्लाजा के सामने मेट्रो पिलर के पास सड़क पर बीचोबीच हुए गड्ढे में बुधवार को दो कार गिर गईं। एक महीने से खुले पड़े 12 फुट लंबे और पांच फुट गहरे गड्ढे में 15 दिनों में यह तीसरा हादसा है। इसके अलावा हर दिन दो पहिया वाहन सवार जलभराव समझकर गड्ढे में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। इस रोड पर यूपी मेट्रो रेल कॉरपोरेशन और आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी निर्माण कर रही है, लेकिन इस गड्ढे को भरा नहीं गया है। जलकल विभाग की टीम बृहस्पतिवार को निरीक्षण कर यह पता करेगी कि फतेहाबाद रोड पर बीचोबीच हादसों का वाला यह गड्ढा उनके किए गए काम के कारण तो नहीं बना।
विज्ञापन

बुधवार की दोपहर हुंडई और मारुति कार इस गड्ढे में गिर गईं, जिन्हें क्षेत्रीय दुकानदारों और राहगीरों की मदद से निकाला जा सका। एक माह पहले होटल ताज व्यू के सामने आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी के कार्य के दौरान सड़क धंसने से मजदूर की मौत हुई थी। फतेहाबाद रोड पर हाल में ही डिप्टी सीएम निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, पर यह गड्ढा वहीं का वहीं है। इसे भरने या मरम्मत के प्रयास तक नहीं हुए। इसके कारण लगातार हादसे हो रहे हैं।
हमारी लाइनें नई हैं, जिनमें टेस्टिंग चल रही है। इस गड्ढे का काम जलकल विभाग ने किया था। यहां कुछ दिन पहले लीकेज हुआ था। स्मार्ट सिटी नहीं, बल्कि जलकल विभाग को यहां काम करना है। - आर के सिंह, नोडल अधिकारी, आगरा स्मार्ट सिटी कंपनी
विज्ञापन

मैने अपने क्षेत्रीय अभियंता से कहा है कि वह बृहस्पतिवार को निरीक्षण करें और देखें कि वह लीकेज का गड्ढा है या अन्य किसी विभाग के काम के कारण हुआ है। अगर लीकेज के कारण समस्या है तो बृहस्पतिवार को ही गड्ढे को भरने का काम शुरू कराया जाएगा। - आरएस यादव, महाप्रबंधक, जलकल विभाग
दो दिन पहले मेरी बाइक का पहिया भी इसमें फंस गया था। गनीमत रही कि मैं बच गया। राहगीरों ने मदद करके मोटर साइकिल निकाल ली। एक महीने से रोजाना दो बार इस गड्ढे को देखते हुए निकलता हूं। पता नहीं क्यों कोई विभाग इसे भर नहीं रहा। - मो. शकील, फतेहाबाद रोड
ये वीआईपी रोड है, जहां मेट्रो, स्मार्ट सिटी के करोड़ों के काम हो रहे हैं। एक महीने में कई मंत्री यहां निरीक्षण कर गए, पर यह गड्ढा कोई नहीं भर पाया। ताज व्यू के सामने मजदूर और एक बच्चे की मौत हो चुकी है, इससे भी कोई सबक नहीं ले रहा। - अभिनव जैन, फतेहाबाद रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें