फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ट्रक की टक्कर से दो कार सवार घायल

Sun, 28 Jun 2026 02:08 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फतेहाबाद फोटो।आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर क्षतिग्रस्त कार स्रोत पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। डाैकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार सुबह पीछे से आए अज्ञात ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दो लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन


हादसा शनिवार सुबह 10:30 बजे करीब हुआ। पुलिस के मुताबिक, प्रयागराज के कर्नलगंज थाना क्षेत्र स्थित 68 सी बाबा जी का बाग निवासी कार चालक योगेश मिश्रा पुत्र सुरेश चंद मिश्रा अपनी मां जानकी मिश्रा, पत्नी ऋतु मिश्रा और पुत्री शतासी मिश्रा के साथ कार से वनस्थली राजस्थान से प्रयागराज लौट रहे थे। डौकी थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 13.200 पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी। कार का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में जानकी मिश्रा और शतासी मिश्रा घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और यूपीडा की टीम ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा। यूपीडा के सुरक्षा अधिकारी प्रथम राधा मोहन द्विवेदी ने बताया ट्रक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें