आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार सुबह फतेहाबाद क्षेत्र में दो बसों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बसों में सवार सात लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस, यूपीड की टीम ने घायलों को उपचार के लिय अस्पताल भेजा,बाकी यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया।
पुलिस के मुताबिक बस चालक निसार खान पुत्र अमीन खान निवासी सीतामढ़ी बिहार जो गंगा ट्रेवल्स की में सीतामढ़ी बिहार से 65 सवारियां लेकर पुर जा रहा था। जैसे ही बृहस्पतिवार सुबह थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के किलोमीटर 28.900 पर पहुंचा तो पीछे से फिलिप्स ट्रेवल्स की बस लेकर गोरखपुर से दिल्ली जा रहे बस चालक बबलू पुत्र सूबेदार निवासी मिरहची जिला एटा को नींद की झपकी आने के कारण बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे बस में पीछे से जा घुसी।
जैसे टक्कर की आवाज होने पर दोनों बसों में बैठे लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे में गंगासागर ट्रैवल्स बस में सवार अंशिका पुत्री सत्येंद्र यादव तथा राबिया खातून पुत्री अब्दुल को मामूली चोटें आईं। वहीं दूसरी बस के चालक बबलू के अलावा शताक्षी पुत्री संजय पांडे, मुकेश पांडे पुत्र रामलोट पांडे, सुरेंद्र सिंह पुत्र मेहराम सिंह निवासी मझौली फरीदाबाद तथा रितिक यादव घायल हो गए।
जानकारी मिलते ही पुलिस व यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और बस से घायलों को निकाल कर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतेहाबाद भेजा गया।वही दोनों बसों में सवार यात्रियों को सुरक्षित दूसरी बसों में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
बाद में क्रेन की सहायता से क्षतिग्रस्त बसों को हटाकर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया। यूपीडा के सहायक सुरक्षा अधिकारी प्रथम सुधीश कुमार शुक्ला से बात करने पर बताया कि बस चालक को नींद की जबकि आने के कारण आगे चल रही बस में पीछे से टक्कर मार दी थी। हादसे में घायल सभी यात्रियों को अस्पताल भेज दिया गया है। वहीं दोनों बसों में सवार यात्रियों को दूसरी बसों से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।