फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: दुकान के विवाद में युवक को उतारा था माैत के घाट, आरोपी सगे भाइयों को आजीवन कारावास की सजा

Wed, 17 Dec 2025 11:45 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

दुकान के विवाद में युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने मामले में दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने दोनों सगे भाइयों को दोषी माना। आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुकान खाली करने की रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में अदालत ने थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव इटोरा निवासी युवराज और गीताराम दोनों सगे भाइयों को दोषी माना। एडीजे-17 नितिन कुमार ठाकुर ने दोनों को आजीवन कारावास और 9-9 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।
विज्ञापन


मलपुरा थाने में दर्ज केस के अनुसार, इटौरा निवासी हजारीलाल ने तहरीर दी थी। बताया था कि आरोपी युवराज और गीता राम से दुकान खाली करने की रंजिश चली आ रही थी। दोनों आरोपी कई बार जान से मारने की धमकी दे चुके थे। 3 जुलाई 2010 की रात करीब 12 बजे मेरी मां भूरी देवी पिता रामप्रसाद और भाई टीकम दुकान के पीछे पड़े टीन शेड के नीचे सो रहे थे। 

देर रात आरोपी अपने परिजन के साथ वहां हथियार लेकर आ गए और गाली-गलौज देते हुए बोले कि रामप्रसाद तुझे जिंदा नहीं छोड़ेंगे। आरोपियों की आवाज सुनकर मां भूरी देवी और भाई टीकम भी जाग गए। उनके विरोध करने पर युवराज और सुल्तान ने पिता को गोली मार दी। मां ने बचाने का प्रयास किया तो गीताराम और प्रेमचंद ने उन्हें तमंचे की बट से घायल कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें