फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: डीएम साहब, बारिश में ढह गया घर... बच्चे हो गए बेघर; 183 शिकायतों पर 11 का हुआ निस्तारण

Sun, 06 Oct 2024 07:16 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

सिरौली के दो भाइयों ने आपबीती डीएम को सुनाई। वह बुजुर्ग मां-पत्नी और सात बच्चों के साथ समाधान दिवस पहुंचा था। डीएम ने एसडीएम को प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद और घर का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
सदर तहसील दिवस पर समाधान दिवस का आयोजन किया गया डीएम अन्य अधिकारी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। साहब, बारिश में हमारा घर ढह गया। तूफान ने सब उजाड़ दिया। अब बच्चे बेघर हो गए हैं। खुले आसमान में नीचे सोना पड़ रहा है। हम पर तरस खाइए। मदद करिए। ये गुहार है सिरौली निवासी भूदेव की। इसका कच्चा घर था। पिछले दिनों बारिश में गिर पड़ा। शनिवार को भूदेव पत्नी काजल, छोटे भाई और उसकी पत्नी, बुजुर्ग मां व सात बच्चों को लेकर समाधान दिवस में पहुंचे।
विज्ञापन


जिलाधिकारी अरविंद मल्लप्पा बंगारी को भूदेव और काजल ने आपबीती सुनाई। कहा पति व पत्नी मजदूरी करते हैं। गांव में पुराना घर था। इसमें दो भाइयों का परिवार रहता था। पिछले दिनों लगातार बारिश ने सब कुछ छीन लिया। अब खंडहर में रहना पड़ रहा है। 
 

छोटे-छोटे बच्चे हैं। डर सा लगा रहता है। बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल से कई बार मुआवजा दिलाने की मांग की, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। लेखपाल ने कह दिया, डीएम साहब के पास जाओ। डीएम ने तत्काल एसडीएम को प्रभावित परिवार की आर्थिक मदद और घर का सर्वे कराने के निर्देश दिए।
 

डीएम से पहले लेखपालों ने जांचें प्रार्थनापत्र

तहसील सभागार में डीएम जनसुनवाई कर रहे थे। बाहर लेखपाल कतार में बैठे थे। जो कक्ष में जाने से पहले आवेदक को बुलाते। उसका कागज देखते। उनके क्षेत्र का मामला होता तो आवेदकों को समझाते। कहते, शिकायत मत करना। आपका काम हो जाएगा। हमारा नंबर ले जाओ। पूरी मदद होगी।
 
विज्ञापन

रिकार्ड 183 जनशिकायतें आईं

संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को रिकार्ड 183 जनशिकायतें आईं। किसी ने विधवा तो किसी ने वृद्धा पेंशन नहीं मिलने की शिकायत की। कोई पैमाइश, तो कोई जमीन से कब्जा हटवाना चाहता था। किसी ने फर्जी बैनामा से जमीन हड़पने, तो किसी ने पुलिस पर झूठा मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाया। एसडीएम सचिन राजपूत ने बताया कि विभिन्न तरह के प्रमाणपत्र, खतौनी, नामांतरण आदि की 11 शिकायत मौके पर निस्तारित की गई हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें