दो भाइयों की मौत के बाद पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी
- फोटो : अमर उजाला
बरनाहल विकास खंड क्षेत्र के गांव कनिकपुर सादा में डायरिया से दो सगे भाइयों की मौत हो गयी। वहीं तीसरा भाई भी डायरिया की चपेट में है। बच्चों की मौत से गांव में हड़कंप मच गया। गांव में बड़ी संख्या में लोग डायरिया और बुखार से पीड़ित हैं।