फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक: एटा रोड पर दो बाइकों की भिड़ंत, पीछे से आ रही रोडवेज बस ने रौंदा; तीन की मौत

Sat, 09 Nov 2024 08:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

एटा रोड  पर दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। बाइक सवार सड़क पर गिरे, तभी पीछे से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। हादसे में  तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं दो की हालत गंभीर बनी हुई है। 
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद के टूंडला थाना क्षेत्र में एटा रोड पर शुक्रवार शाम आमने-सामने से बाइकों की भिड़ंत के बाद पीछे से रोडवेज बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। दो गंभीर हैं।
विज्ञापन


मंडप की दावत से लौट रहे थे बाइक सवार
गांव नगला सिकंदर निवासी मेहताब अली के पुत्र की शादी है। शुक्रवार को उसके यहां मंडप की दावत थी। दावत में मेहताब अली के भाई अजरुद्दीन ने अपने ट्रक मिस्त्री दोस्त अफसर अली को आमंत्रित किया था। अफसर अली 26 निवासी सेवला नैनाना जाट, थाना सदर आगरा अपने चार साथियों सहित दो बाइकों से दावत खाने पहुंचे थे। देर शाम पांचों लोग नगला सिकंदर से दावत खाकर वापस घर लौट रहे थे। 

ये भी पढ़ें -  Shikohabad : मथुरा से मुंडन करवाकर लौट रहे लोग एक्सप्रेसवे पर हादसे का शिकार, तीन की मौत... कई घायल
विज्ञापन



 

सामने से आ रही बाइक ने मारी टक्कर
उनकी बाइकें करीब दो किलोमीटर दूर थाना पचोखरा के गांव नगला दल के पास पहुंचीं, तभी विपरीत दिशा से जा रही एक बाइक ने अफसर अली की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइकें और उन पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े। इसी बीच टूंडला की ओर से जा रही रोडवेज बस ने दोनों बाइक सवारों को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार सलमान (22), कमल (18) निवासी मोहबल्ली थाना रजावली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल इरफान (21) निवासी जखोदा थाना मलपुरा की उपचार के लिए ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई।

ये भी पढ़ें -  लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: श्रद्धालुओं से भरे टेम्पो ट्रैवलर में कैंटर ने मारी टक्कर, तीन की मौत...आधा दर्जन घायल


 
विज्ञापन

हादसे में ये हुए घायल 
हादसे में अफसर अली (26) व शालू निवासी सेवला नैनाना जाट, थाना सदर आगरा गंभीर घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उन्हें आगरा रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी पारुल मिश्रा का कहना है कि हादसे की फोन पर जानकारी हुई थी। दो बाइकों की भिड़ंत के बाद रोडवेज बस ने सड़क पर गिरे युवकों को रौंद दिया था। दो की मौके पर ही व एक की उपचार ले जाने के दौरान मौत हुई है। घायलों को उपचार के लिए आगरा भेजा गया है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें