फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कादरगंजपुल के निकट दो बाइकें टकराई, बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। सिकंदरपुर क्षेत्र में कादरगंज पुल के निकट दो बाइकें में आपस में टकरा गई, जिससे एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि एक बाइक सवार महिला गंभीर घायल हो गई। जबकि घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सुखराम (35) निवासी अलापुर बदायूं सोमवार की दोपहर बाइक से ककोड़ा शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने गांव आ रहा था। उसके साथ उसकी ममेरी बहन गुड्डोदवी पत्नी अशोक निवासी जधई भी बाइक पर सवार थी। कादरगंज पुल के निकट तेज गति से आ रहे अज्ञात बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सुखराम की मौके पर ही मौत हो गई और गुड्डोदवी घायल हो गईं। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घटना की जानकारी पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। घायल गुड्डोदवी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी गोविंद बलल्भ शर्मा ने बताया कि हादसे में एक बाइक सवार की मौत हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें