फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, उछलकर खंती में गिरे; रिश्तेदार के घर जा रहे थे

Mon, 29 Jan 2024 05:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

आगरा में तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे बाइक सवारों को टक्कर मार दी। दोनों उछलकर खंती में जा गिरे और घायल हो गए। बाइक सवार रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार ने यूटर्न ले रहे बाइक सवारों को मारी टक्कर, उछलकर खंती में गिरे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दो लोग घायल हो गए। इसका वीडियो भी सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि बाइक सवार युवक सड़क पर यूटर्न ले रहे थे। इसी समय तेज रफ्तार से आई कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक सवार खंती में जा गिरे। 

विज्ञापन


हादसा मनसुखपुरा थाना क्षेत्र के पलोखरा गांव के पास हुआ। यहां पंकज निवासी गांव समोना राजाखेड़ा, धौलपुर, राजस्थान रविवार को बाइक पर अपने साथी के साथ रिश्तेदार के घर पिनाहट आ रहा था। राजाखेड़ा-पिनाहट मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने बाइक में सामने से टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद दोनों युवक उछलकर खंती में जा गिरे। 

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग एकत्र हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। एसओ गंगासागर ने बताया कि दोनों पक्षों में राजीनामा हो गया है। दोनों पक्ष कार्रवाई नहीं चाहते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें