फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: एक्सप्रेस-वे पर वाहन ने राैंदे दो बाइक सवार, एक की माैत

Mon, 06 Apr 2026 02:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
फोटो ABCD 1 फाइल फोटो मृतक सोमदत्त स्रोत परिजन ,मौके पर जुटी भीड़ से जानकारी करती पुलिस
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर रविवार शाम हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर मारने वाला अज्ञात वाहन चालक घटना के बाद मौके से भाग निकला।
विज्ञापन


फिरोजाबाद के थाना नगला सिंघी गांव बजेहरा निवासी सोमदत्त (30) पुत्र कालीचरन अपने साथी राधा कृष्ण पुत्र खेमचंद के साथ फतेहाबाद में सिलाई मशीन सही कराने आए थे। मशीन लेकर अपने घर वापस जा रहे थे। रविवार की शाम साढ़े चार बजे के करीब आगरा लखनऊ एक्सप्रेस-वे की सर्विस रोड पर प्रतापपुरा गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में सोमदत्त की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि साथी राधा कृष्ण घायल हो गया। चालक टक्कर मारकर वाहन लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजन के मुताबिक मृतक के एक पुत्र रामलखन (9) और दो पुत्री वैष्णवी(5) व पलक तीन (3) हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें