फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: बाह में युवक पर हॉकी-डंडों और तमंचे की बट से हमला

Mon, 06 Apr 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
रंगबाजी में हुए हमले में घायल बाह का सूर्यांश
विज्ञापन
बाह। कस्बा बाह के सराफा बाजार में रविवार दोपहर करीब 2 बजे सरेराह गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला। रंगबाजी और पुरानी रंजिश के चलते करीब 15 बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने एक युवक पर हॉकी, डंडों और तमंचे की बट से हमला कर दिया। हमले में युवक घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन




गली गोपाल जी बाह के सूर्यांश ने पुलिस को बताया कि रविवार की दोपहर वह चौराहे पर हलवाई की दुकान पर नाश्ता कर घर लौट रहा था। तभी सराफा बाजार में करीब 15 बाइकाें पर सवार युवक हॉकी, डंडे और तमंचे लेकर आए और पीछे से हमला कर दिया। हमले में उसके सिर और पीठ पर चोट लगी है। सरे राह युवक पर हमले से मची चीख पुकार पर लोग बाहर आए तो हमलावर हथियार लहराते हुए भाग निकले। सूर्यांश ने पुलिस को बताया कि युवकों का उसके दोस्तों से झगड़ा हुआ था। झगड़े की रंजिश में हमला किया गया है। प्रभारी निरीक्षक बाह ने बताया कि घायल युवक का मेडिकल कराया है। बाह सीएचसी से जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें