फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत के वेश में रह रहे दो बांग्लादेशी युवक पकड़े, फर्जी आधारकार्ड और अन्य दस्तावेज बरामद

Thu, 13 Sep 2018 09:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
Bangladeshi young man - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीर्थनगरी वृंदावन में संत के वेश में रह रहे दो बांग्लादेशियों को वृंदावन पुलिस, एटीएस और एलआईयू की टीम ने इस्कॉन मंदिर क्षेत्र से पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी आधारकार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी बरामद किए हैं। 
विज्ञापन


सीओ सदर राकेश कुमार ने बताया कि लंबे समय से फर्जी दस्तावेज बनाकर वृंदावन में बांग्लादेशियों के रहने की सूचना मिल रही थी। मंगलवार रात 2:30 बजे एटीएस व एलआईयू की टीम को सूचना मिली की दो संदिग्ध युवक साधू की वेशभूषा में इस्कॉन मंदिर के बाहर सो रहे हैं। 

जिन्होंने फर्जी तरीके से अपने आधारकार्ड व अन्य दस्तावेज भी तैयार करा रखे हैं। कोतवाली पुलिस को लेकर एटीएस व एलआईयू की टीम मौके पर पहुंची तो इस्कॉन मंदिर मार्केट की एक दुकान के बाहर चबूतरे पर दोनों युवक सोते मिले। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

पुलिस ने जब पूछताछ की तो उन्होंने अपने आपको इस्कॉन का भक्त बताते हुए मंदिर में पूजा-सेवा करने की बात कही। कड़ी पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि वह जयनाथ और नौनी देवनाथ निवासी जिला कुमिल्ला, बांग्लादेश के रहने वाले हैं। 

उन्होंने पैसे के बल पर नगर में संचालित जनसेवा केंद्रों से अपने फर्जी आधारकार्ड व अन्य स्थानीय दस्तावेज भी बनवा लिए थे। मामले में पुलिस पैसे लेकर फर्जी आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज बनाने वालों की तलाश में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें