स्मारक अतिक्रमित क्षेत्रफल
जामा मस्जिद 2000 वर्ग मीटर
खानकाह 2835 वर्ग मीटर
खताई खाना 884 वर्ग मीटर
लाल दरवाजा 4840 वर्ग मीटर
जगनेर किला 1500 वर्ग मीटर
महावत खां की-
बेटी का मकबरा 350 वर्ग मीटर
नहीं होती कोई कार्रवाई
इन स्मारकों के अलावा ताजमहल, अकबर टूम, मरियम टूम आदि स्मारकों के प्रतिबंधित दायरे में भी खूब अवैध निर्माण हुए हैं। एएसआई नोटिस भेजकर खानापूर्ति कर देता है। इससे आगे कोई कार्रवाई नहीं हो पाती। यही वजह है कि संरक्षित स्मारक अतिक्रमण से घिरते जा रहे हैं। सिकंदरा स्थित अकबर टूम के आसपास तो दर्जनों अवैध निर्माण हो चुके हैं। इनमें से कइयों के ध्वस्तीकरण के आदेश भी हैं, लेकिन मिलीभगत के चलते इन्हें ढहाया नहीं जा सका है।
अस्तित्व पर संकट
अतिक्रमण के चलते अर्जुन नगर स्थित जोधाबाई की छतरी और एत्माद्दौला स्थित चीनी का रोजा स्मारक के अस्तित्व ही खत्म सा हो गया है। यहां अनगिनत अतिक्रमण हैं। कई बार प्रयास किए गए, लेकिन अतिक्रमण को नहीं हटाया जा सका।