फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के सामान समेत दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मलपुरा। पुलिस ने गांव टपरा के मजरा नगला आनंदी के सूने घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले दो युवकों को चेकिंग के दौरान शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास चोरी किया गया सामान भी बरामद किया है। कार्रवाई करते हुए शनिवार को पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक शुक्रवार रात को पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो युवकों को पकड़ा। तलाशी में उनके पास से सोने और चांदी के जेवरात मिले। पुलिस दोनों को थाने ले आई। पूछताछ में उन्होंने ने अपना नाम मनीष उर्फ तन्नू व करन उर्फ किल्लो बताया। पूछताछ में आरोपियों ने नगला आनंदी में घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात कुबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो सोने की बाली, एक लॉकेट, एक लौंग, एक सोने की अंगूठी, एक जोड़ी पायल, एक मोबाइल फोन और दो साइकिल बरामद की। इसके बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस ने शनिवार को उन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें