कासगंज। सदर कोतवाली पुलिस ने नशा करने वालों को नशीले इंजेक्शन बेचने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। युवकों के पास से 300 इंजेक्शन पेंटाजोसिन साल्ट के बरामद हुए हैं। औषधि निरीक्षक के साथ पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
पुलिस ने यह कार्रवाई सोरों गेट सिटी मोहल्ला में माता मंदिर के पास की। यहां दो युवक शाहिद एवं योगेश बैग लिए थे। बैग में इंजेक्शन थे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
शाहिद के पास से 155 इंजेक्शन बरामद हुए, जबकि योगेश के पास 145 इंजेक्शन बरामद हुए। औषधि निरीक्षक ने इंजेक्शन का परीक्षण किया और इन्हें नशे के लिए प्रयोग किया जाना बताया। औषधि निरीक्षक ने नमूने जांच के लिए भी संग्रहित किए।
वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यपाल भाटी ने बताया कि यह नशीले इंजेक्शन जुवैर सिद्की एवं नवेद खां के द्वारा बिक्री कराए जा रहे थे। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।