किरावली। थाना अछनेरा क्षेत्र के मंगूर्रा के जंगल में कच्ची शराब बनाते दो लोगों को कुकथला चौकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मौके से 20 लीटर शराब और उपकरण बरामद किए गए।
चौकी इंचार्ज कुकथला सोनू शर्मा ने बताया कि शराब बनाते पकड़े गए आरोपियों में दीपक निवासी मंगूर्रा और बृजमोहन निवासी जनूथा, अछनेरा है। इनके पास से देसी शराब के अलावा कनस्तर, पाइप, बाल्टी आदि सामान भी बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। संवाद