फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनको नहीं आती शर्म: बीच सड़क पर छात्रा से की इतनी गंदी हरकत, खौल उठेगा आपका भी खून; पुलिस ने दो किए गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 09:32 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, आगरा

सार

बरहन में छात्रा की पीठ पर बदनीयती से हाथ मारकर बाइक से भागने वाले चार युवकों में से दो को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान हुई और घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बाइक बरामद की गई, जबकि दो आरोपी अभी फरार हैं।
 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आऱोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में विगत दिनों घर से बरहन आ रही एक छात्रा की पीठ पर बदनीयती से हाथ मार कर भागे आरोपियों में से दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। दो आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। 
विज्ञापन


कस्बा निवासी एक छात्रा 30 जुलाई को एत्मादपुर की तरफ से पैदल बरहन को आ रही थी। तभी बरहन एत्मादपुर रोड पर एत्मादपुर की तरफ से एक बाइक सवार चार युवकों में से एक ने बदनीयती से छात्रा की पीठ में जोरदारी से हाथ मार दिया और बाइक तेज करके बरहन की तरफ भाग गए। हाथ की चोट से छात्रा तिलमिला गई। घर जाकर परिजनों को जानकारी दी गई। अगले दिन पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने बाइक सवार युवकों के खिलाफ केस दर्ज कराया। सड़क किनारे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज निकलवा कर आरोपियों की पहचान की गई।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों से आरोपियों की हुई पहचान के आधार पर गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई । गठित टीम ने मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घटना में संलिप्त अनुज निवासी उस्मानपुर थाना खंदौली और शिवा निवासी नगला अजीता थाना खंदौली को नगला बेल बंबे वाले रास्ते पर तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


आरोपियों के हवाले से घटना में प्रयुक्त रॉयल एनफील्ड बाइक को भी बरामद किया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार घटना में वांछित अभी दो आरोपी फरार है, जिनमें से एक की पहचान पुष्पेंद्र निवासी नगला बेल थाना बरहन के रूप में हो चुकी है। वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें