फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो गिरफ्तार

Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना डौकी पुलिस और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मौके से भाग निकला। पुलिस इनके कब्जे से 14,21,300 रुपये, तीन मोबाइल फोन, सट्टे की लेनदेन संबंधी पर्चियां और कैलकुलेटर मिला है।
विज्ञापन


थानाध्यक्ष डौकी ने बताया कि पिछले दस दिनों से कस्बा में आईपीएल मैचों में ऑनलाइन सट्टा खिलाने की सूचना मिल रही थी। रविवार शाम करीब 6:30 बजे पता चला कि कस्बा डौकी स्थित एक मकान में आईपीएल मैचों पर ऑनलाइन सट्टा खिलाया जा रहा है। सूचना पर सर्विलांस टीम और डौकी पुलिस पहुंची। पुलिस ने मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनमें अमर सिंह निवासी चमरपुरा थाना डौकी और अभिषेक निवासी कस्बा डौकी हैं। तलाशी के दौरान इनके पास से 14, 21, 300 रुपये, तीन मोबाइल फोन, सट्टे की पर्चियां और कैलकुलेटर मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि भागे आरोपी दिनेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें