फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: आंवलखेड़ा सीएचसी पर घायल महिला को नहीं मिला इलाज

Tue, 12 May 2026 02:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहन। सड़क हादसे में सोमवार सुबह घायल महिला को सीएचसी आंवलखेड़ा में स्टाफ नहीं होने के कारण उपचार नहीं मिल सका। सुबह करीब 10.30 बजे गीता देवी पत्नी सुनहरी लाल कार की टक्कर लगने से घायल हो गई थीं। आसपास के लोगों ने उन्हें सीएचसी आंवलखेड़ा पहुंचाया। महिला को लेकर अस्पताल आए अश्विनी चौहान का आरोप है कि अस्पताल में मौजूद डॉक्टर ने घायल महिला का स्टाफ की कमी का हवाला देते हुए एक्सरे कराने में से असमर्थता जताई और परिजन को आगरा ने जाने की सलाह दी। आरोप है कि इस दौरान एक अन्य डॉक्टर ने कहा कि प्रधानमंत्री से कहो कि नई वैकेंसी निकालें, तभी आपका काम समय पर होगा। मामले में भारतीय किसान यूनियन भानु एवं किसान क्रांति दल के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता बच्चू सिंह चौहान ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी आगरा से जांच और कार्रवाई की मांग की है। चेताया कि यदि चार दिन के भीतर अपेक्षित सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए तो आंदोलन किया जाएगा। मामले में केंद्र अधीक्षक डॉ. शरद चंद्र केसरी ने बताया कि एक व्यक्ति बुजुर्ग महिला का एक्सरे कराने केंद्र पर आए थे, एक्सरे टेक्नीशियन की सीएमओ ने कैंप में ड्यूटी लगाई गई है। इससे मरीज को एसएन रेफर करने के लिए कहा गया था। महिला के साथ आए व्यक्ति ने तत्काल एक्सरे करने की बात की गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें