फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त संग दीवार फांद घर में घुसे पति ने बनाए शारीरिक संबंध, पत्नी ने शोर मचाया तो की 'खौफनाक' वारदात

Mon, 02 Dec 2019 12:45 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मैनपुरी के थाना कुरावली क्षेत्र में हुई दादा और पौत्री की हत्या का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दोहरे हत्याकांड को अंजाम महिला के पति ने अपने दोस्त के साथ मिलकर दिया। 
विज्ञापन


महिला की हत्या के दौरान उसका दादा जाग गया था। इस पर आरोपियों ने उसकी भी हत्या कर दी गई थी। दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों ने हत्या के पीछे जो वजह बताई है, वो चौंकाने वाली है। 

कुरावली क्षेत्र के एक गांव में 27 नवंबर की रात घर में सो रहे दादा और पौत्री की गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। अगले दिन सुबह दोनों के शव बरामद होने के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। 
विज्ञापन

चार वर्ष पूर्व हुई थी शादी

एसपी अजय शंकर राय ने दोहरे हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि महिला की शादी करीब चार वर्ष पूर्व एटा के थाना जसरथपुर के एक गांव निवासी युवक से हुई थी। अनबन के चलते महिला चार महीने से दादा के पास रह रही थी।

पूछताछ में मुख्य आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे पत्नी के चरित्र पर शक होने लगा था। खुद की उपेक्षा भी बर्दाश्त नहीं हो रही थी। 26 नवंबर को वो बाइक से अपनी ससुराल पहुंचा। गांव के ही एक अन्य साथी नेपाल के साथ शराब पी। 

उसके साथ रात में पत्नी से मिलने दीवार कूदकर घर में दाखिल हुआ। जब पत्नी जागी तो उसने बातों में लेकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब नेपाल ने संबंध बनाने की बात कही तो महिला ने शोर मचा दिया। पास ही सो रहा वृद्ध जाग गया। 
विज्ञापन

पकड़े जाने पर नेपाल ने उसे धक्का मार दिया, जिससे उनका सिर दीवार में लगा और वो बेहोश हो गया। इसके बाद नेपाल ने अंगौछा से गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों ने राज खुलने के डर से महिला की भी हत्या कर दी और फरार हो गए।
 
कई बार बुलाने के बाद भी नहीं गई ससुराल

एसपी ने बताया कि आरोपी पति शराब पीने का आदी था। इस वजह से महिला व दादा दोनों ही उसे नापसंद करते थे। कई बार आरोपी ने पत्नी को घर बुलाने की कोशिश की, लेने भी आया लेकिन हर बार दादा और पौत्री ने मना कर दिया था। इस वजह से उसके दिमाग में पत्नी के किसी दूसरे व्यक्ति से संबंध होने का शक हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें