फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फालोअप: युवक को गोली मारकर घायल करने के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कस्बे लवकुश नगर में दो दिन पूर्व डीजे पर गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ, जिसमें युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया था। मामले में घायल युवक के भाई ने तीन आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घटना के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन

दो दिन पूर्व होली पर डीजे पर मनपसंद गाना बजाने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान मोहल्ले के ही सुरेंद्र को गोली मारी गई थी। उसके भाई सोनू ने मोहल्ला निवासी विशाल व उसके दो अन्य साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। घायल युवक का उपचार आगरा में हो रहा है। मामले में पुलिस ने गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर किए। मुखबिर की सूचना पर शनिवार को पुलिस ने विशाल और उसके एक अन्य साथी को घर के समीप से ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के पास से पुलिस ने तमंचा बरामद किया है। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतपाल भाटी ने बताया कि दो आरोपियों जेल भेजा गया है, शेष एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें