फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: तिजोरी से जेवर-नकदी चुराने वाले बाल अपचारी सहित दो पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना निबोहरा पुलिस ने घर की तिजोरी खोलकर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से पीली धातु की चार अंगूठियां, एक झुमका, मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।
विज्ञापन


एसीपी शमसाबाद राजीव रंजन ने बताया 12 सितंबर को शिवम पुत्र रौतान सिंह निवासी चमरौली, थाना निबोहरा ने पुलिस को तहरीर दी थी। इसमें आरोप लगाया था कि उसके चचेरे भाई ने घर की तिजोरी खोलकर उसमें रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। सोमवार को निबोहरा पुलिस ने चेकिंग के दौरान चमरौली से झीलरा जाने वाले रास्ते पर शिवम उर्फ करुआनिवासी गढ़ी गुसाईं को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना में शामिल बाल अपचारी को भी पुलिस अभिरक्षा में ले लिया। पुलिस के अनुसार, तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से चार पीली धातु की अंगूठियां, एक झुमका, मोबाइल फोन और 15 हजार रुपये नकद बरामद हुए हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें