फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के दो गुरुओं को बड़ा सम्मान: सेवानिवृत्त के बाद भी 5 साल और पढ़ाएंगे, राज्यपाल ने बढ़ाया कार्यकाल

Wed, 01 Apr 2026 11:19 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा के दो वरिष्ठ शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए राज्यपाल ने 5 साल का सेवा विस्तार दिया है। सेवानिवृत्ति के बाद भी दोनों शिक्षक 65 वर्ष की आयु तक शिक्षा क्षेत्र में अपनी सेवाएं देते रहेंगे।
 
विज्ञापन
डॉ. अनिल वशिष्ठ और डॉ. सत्यप्रकाश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आगरा के दो शिक्षकों को सेवानिवृत्त होने के बाद 5 वर्ष के लिए सेवा विस्तार दिया है। शैक्षिक क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए राज्यपाल ने उनके सेवा विस्तार को बढ़ाया है। दोनों शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक और राज्यपाल शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किए जा चुके हैं। 31 मार्च को सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने के बाद राज्यपाल ने 1 अप्रैल से 65 वर्ष की आयु तक सेवा विस्तार प्रदान किया।
विज्ञापन


जिन शिक्षकों के सेवा विस्तार को बढ़ाया है, उनमें पीएमश्री राजकीय इंटर काॅलेज शाहगंज के सहायक अध्यापक डाॅ. सत्यप्रकाश और रत्नमुनि जैन इंटर काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. अनिल वशिष्ठ का नाम शामिल है। डाॅ सत्यप्रकाश को 2015 में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से नवाजा जा चुका है। वहीं डाॅ. अनिल वशिष्ठ को वर्ष 2019 में राज्य शिक्षक पुरस्कार (राज्यपाल पुरस्कार) से सम्मानित किया जा चुका है। ये आगरा में प्रधानाचार्य को मिलने वाला पहला पुरस्कार है।

इससे पहले किसी प्रधानाचार्य को ये पुरस्कार नहीं मिला। डॉ. सत्य प्रकाश ने छात्र हित में कार्य करने की प्रतिबद्धता दोहराई और इसका श्रेय अपने माता-पिता और गुरुओं को दिया। वहीं डाॅ. अनिल वशिष्ठ ने बताया कि उन्होंने छात्रों के शैक्षणिक उन्नयन और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किया है। आगे भी इसी दिशा में कार्य जारी रखेंगे। उनके सम्मान पर पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज, शाहगंज के प्रधानाचार्य डॉ. मानवेन्द्र सिंह और सभी शिक्षकों व शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें