फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: वैलेंटाइन डे पर युवक-युवती से अभद्रता मामले में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी सहित दो को जेल

Thu, 03 Mar 2022 01:44 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा

सार

आगरा में राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी को वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर अभद्रता भारी पड़ी है। पुलिस ने आरोपी पदाधिकारी और उसके सहयोगी का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 
विज्ञापन
छात्रा से की गई थी अभद्रता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में वैलेंटाइन डे के विरोध के नाम पर पार्क में बैठे युवक और युवती से अभद्रता के मामले में पुलिस ने मंगलवार को राष्ट्रीय बजरंग दल के विभाग अध्यक्ष अवतार गिल सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेज दिए गए। अन्य अज्ञात आरोपियों की पहचान पुलिस कर रही है।

विज्ञापन


वैलेंटाइन डे पर पालीवाल पार्क के बाल विहार में एक युवक और युवती से हद दर्जे की अभद्रता हुई थी। युवक को पीटा तक गया था। युवती की महिलाओं ने तलाशी भी ली थी। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ता नजर आए थे। 

दो आरोपियों को किया गया था नामजद

वीडियो सामने आने के बाद थाना हरीपर्वत में संगठन के विभाग अध्यक्ष अवतार गिल और उसके सहयोगी को नामजद किया गया। अज्ञात में भी आरोपी बनाए गए। इसमें बलवा, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और सात सीएलए एक्ट भी लगाया। वीडियो वायरल होने से युवती को शर्मिंदा होना पड़ा था। पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी थी।

विज्ञापन

तीन थानों में दर्ज हुए हैं मुकदमे 

सीओ सदर राजीव कुमार ने बताया कि युवक और युवतियों से अभद्रता मेहताब बाग और शाहजहां गार्डन में भी की गई थी। इस पर एक-एक मुकदमा थाना ताजगंज और एत्माद्दौला में भी लिखा गया था। मंगलवार को थाना ताजगंज पुलिस ने अवतार गिल और सुनील यादव को गिरफ्तार किया। इसके बाद कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। तीनों मुकदमे में आरोपियों के रिमांड बनाए जाएंगे।

एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमों में अज्ञात आरोपी भी थे। कार्यकर्ताओं में महिलाएं भी शामिल थीं। सभी आरोपियों के खिलाफ कार्र्रवाई की जाएगी। वीडियो से पहचान की जा रही है।

पहले से किया गया था ऐलान

वैलेंटाइन डे पर विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों ने विरोध का ऐलान किया था। इसमें राष्ट्रीय बजरंग दल के पदाधिकारी भी शामिल थे। वह सुबह से ही निकल गए थे। इसके बाद पालीवाल पार्क में युवक और युवती को पकड़ने के बाद खुद ही वीडियो बनाया था। युवक की पिटाई तक कर दी थी। यह वीडियो ही कार्रवाई का आधार बना। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें