वाराणसी के असलम अंसारी, बिजनौर के कुलवंत सिंह और राजस्थान के कोटा निवासी प्रमोद सिंह से भी रकम जमा कराई गई थी। मगर, उनकी नौकरी नहीं लगी। मंगलवार को युवकों ने हंगामा कर दिया। इसकी जानकारी पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक बलवान सिंह का कहना है कि पीड़ितों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
अपार्टमेंट में खोला था ऑफिस
कमलेश ने बताया कि एक आरोपी इंटरव्यू ले रहा था। इसके लिए एक अपार्टमेंट में ऑफिस खुला हुआ था। कई बेरोजगार युवकों को 15 दिन पहले ही बुला लिया गया था। उन्हें ट्रेनिंग के नाम पर ऑफिस के बगल में बने कमरे में रोका गया था।
पहले भी हो चुकी है ठगी
आगरा में पूर्व में भी ठगी के मामले सामने आ चुके हैं। पूर्व गोवा के लोगों को आगरा बुलाकर जहरखुरानी का शिकार बनाया गया था। होटल में नशे की चाय पिलाकर आरोपी भाग गया था। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज मिलने के बाद भी आरोपी पकड़ा नहीं जा सका था। इसके अलावा हेलो गैंग लोगों से खाते में रकम जमा कराकर ठगी का शिकार बना चुका है।