आगरा में चाल के बच्चे का अपहरण उसके चाचा ने साथियों के साथ मिलकर किया था। पुलिस की घेराबंदी के बाद आरोपी बच्चे को क्षेत्र में छोड़कर चले गए थे। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।
आगरा के थाना एत्माद्दौला के सुशील नगर से शुक्रवार को 4 साल के बच्चे जयकुमार का उसके चाचा ने दोस्तों के साथ मिलकर अपहरण कर लिया। व्हाट्सएप कॉल कर दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटजे के आधार पर आरोपियों को पहचान लिया और तलाश में लग गई। रात 9 बजे आरोपी बच्चे को घर के पास छोड़कर चले गए। देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में प्रकाश नगर निवासी साबिर और सत्यप्रकाश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों के पैर में गोली लगी है। फरार आरोपी गगन और आकाश की तलाश में लगी है।
विज्ञापन
एसीपी छत्ता पीके राय ने बताया सुशील नगर चांदनी गढ़ी निवासी सोनू वर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस को बताया कि दोपहर 1 बजे उनका 4 साल का बेटा जय कुमार अपनी दादी के घर जा रहा था। रास्ते से लापता हो गया। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो जय को उसका चाचा गगन व अन्य लोग ले जाते हुए नजर आए।
पुलिस ने देर रात मेहताब बाग के पास से मुठभेड़ में गगन के साथी साबिर और सत्यप्रकाश उर्फ बबलू को गिरफ्तार कर लिया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गगन जुआ में रुपये हार चुका था। रुपयों के लालच में उसने अपने भतीजे जय का अपहरण करने का प्लान बनाया था। उन्हें भी लालच देकर फिरौती की रकम मंगाने के अपने भाई सोनू के फोन पर व्हाट्सएप कॉल कराया था।