फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 58 वर्षीय महिला का फोड़ा सिर...फिर किया घिनाैना काम, पुलिस ने सिखाया सबक; आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

Sun, 26 Oct 2025 10:23 AM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

आगरा में 58 वर्षीय महिला से युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने घटना के कुछ घंटे बाद ही आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पैर में गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के खंदौली क्षेत्र में शनिवार सुबह कूड़ा बीनने वाले एक युवक ने 58 वर्षीय महिला पर हमला कर दिया। घायल महिला से दुष्कर्म कर आरोपी भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। देर रात यमुना एक्सप्रेस वे पर नेकपुर पुल गांव के पास मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। पुलिस ने हिरासत में लेकर उसे इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


बता दें, महिला शनिवार की सुबह करीब छह बजे प्लाट के पास शौच के लिए गई थी। आरोप है कि तभी एक युवक वहां आ गया। वह नशे में धुत था। युवक ने उसकी कनपटी पर किसी कठोर वस्तु से वार कर दिया। इसके बाद उसे जमीन पर गिराकर दुष्कर्म किया। वारदात के बाद मौके से भाग निकला। किसी तरह पीड़िता घर पहुंची और अपने बेटे को घटना की जानकारी दी। 

पीड़िता के पति की पहले ही मौत हो चुकी है वह और उसका बेटा मजदूरी करते हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। एसीपी एत्मादपुर ने बताया कि सूचना पर पुलिस ने नेकपुर पुल गांव में दबिश दी। 
विज्ञापन


टीम को देख आरोपी ने फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आरोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर प्रारंभिक इलाज के लिए सीएचसी खंदौली भेज दिया। उसकी पहचान ट्रांस यमुना के टेढ़ी बगिया निवासी सोनू उर्फ चुन्ना के रूप में हुई है। उसके पास से पुलिस को एक तमंचा और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें