फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: फायरिंग और जानलेवा हमले के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। सोरों गेट स्थित राज कोल्ड स्टोर के पास गौतम नगर कॉलोनी में तीन दिन पहले दो पक्षों में विवाद हो गया था। पथराव व फायरिंग की घटना में दोनों पक्षों में एक युवती समेत 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस ने मामले में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गौतम नगर कॉलोनी में रविवार रात 9 बजे आशीष यादव और रोहित के बीच गुटखा थूकने पर विवाद हो गया था। इस दौरान आशीष उर्फ भोला यादव ने पिता की लाइसेंसी राइफल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से रोहित यादव (30) पुत्र महेश चंद्र और उसकी बहन शिवानी (21) घायल हो गए। वहीं आशीष उर्फ भोला यादव (30) और राहुल (25) के मारपीट में चोटें आई। मामले में आरोपी आशीष यादव, राहुल और उसके पिता कुंवरपाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस ने सोमवार रात आरोपी आशीष उर्फ भोला और राहुल को प्राइवेट छर्रा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दो पक्षों में पथराव और फायरिंग के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें