फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कारोबारी से हड़पी पांच किलो चांदी...पुलिस ने 48 घंटे में गिरफ्तार किए दो आरोपी, तीसरे की जारी तलाश

Mon, 01 Dec 2025 04:48 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

कारोबारियों से चांदी हड़पने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चांदी और नकदी भी बरामद की है। साथ ही उनके तीसरे साथी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
police demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने हाथरस के कारोबारी से धोखाधड़ी कर पांच किलोग्राम चांदी हड़पने के आरोपियों को 48 घंटे में गिरफ्तार कर लिया। लोहामंडी के राजनगर निवासी गौतम कुमार उर्फ लाखन और बन्टी को अरतौनी–अकबरा मार्ग से गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 2.250 किलो चांदी, 20170 रुपये, दो मोबाइल फोन और एक स्कूटी बरामद की है।
विज्ञापन


एसीपी हरिपर्वत अक्षय महाडिक ने बताया कि 28 नवंबर को हाथरस निवासी कारोबारी ने सिकंदरा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था गौतम और बंटी उनसे आभूषण बनाकर देने के नाम पर करीब पांच माह पहले पांच किलो कच्ची चांदी (56 टंच) लेकर गए थे और वापस नहीं कर रहे थे। प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस टीम बनाई गई। दोनों को गिरफ्तार किया गया। 

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे अपने फरार साथी मनोज वर्मा के साथ मिलकर सुनारों से कच्ची धातु लाने-ले जाने वालों से मित्रता करते थे। इसके बाद आभूषण बनाकर देने के नाम पर चांदी लेकर हड़प लेते थे। पहले भी वह अन्य के साथ ऐसा कर चुके हैं। वे कारोबारी से हड़पी 1.250 किलो चांदी 25 हजार रुपये में बेच चुके हैं, जबकि 1.500 किलो चांदी मनोज वर्मा के पास छिपाकर रखी हुई है। पुलिस फरार मनोज की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें