फिरोजाबाद के पचोखरा क्षेत्र स्थित आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र) के चौकीदार की हत्या में दो आरोपी गिरफ्तार कर पुलिस ने गुरुवार को घटना का खुलासा कर दिया है। आईटीआई के पास स्थित स्कूल के एक शिक्षक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चौकीदार की हत्या की थी।
आरोपी शिक्षक स्कूल में एक रात को कक्षा नौ की छात्रा को लेकर आया था। चौकीदार ने उसे देख लिया। इसकी जानकारी छात्रा के परिजनों को दे दी थी। इसी खुन्नस में साथियों की मदद से शिक्षक ने चौकीदार की हत्या कर दी। शिक्षक फरार है, लेकिन पुलिस ने उसके साथी गिरफ्तार कर लिया है।
देवखेड़ा स्थित सुधीर कुमार औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 17 मार्च को समोगर निवासी चौकीदार सुनील कुमार की हत्या कर दी गई थी। एसएचओ पचोखरा सुनील कुमार ने सिकरारी पुलिया के पास से दो लोगों को पकड़ा। उन्होंने अपने नाम देवखेड़ा निवासी राधे उर्फ राधेश्याम, दीपू उर्फ दीपक शर्मा बताए।