फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गजब का फर्जीवाड़ा: एक ही फ्लैट पर दो-दो लोन, फर्जी बैनामे से किया ऐसा खेल, मालिक के उड़ गए होश

Tue, 19 May 2026 08:38 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

आगरा में एक महिला के खरीदे गए फ्लैट पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक से दो बार लोन लेने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर हरीपर्वत थाने में मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
बैंक लोन घोटाला। (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में फ्लैट को फर्जी दस्तावेज बनाकर बैंक से दो बार लोन ले लिया गया। जानकारी होने पर पीड़िता ने हरीपर्वत थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन


जगनपुर निवासी लवलीना लालवानी ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। आरोप लगाया था कि 4 अगस्त 2022 को समीक्षा मिश्रा से खंदारी स्थित हवेली अपार्टमेंट में फ्लैट 15 लाख रुपये खरीदा था। जुलाई 2024 में उन्हें जानकारी मिली कि उनकी संपत्ति पर फर्जी बैनामा कर बैंक से लोन लिया गया है।
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि समीक्षा मिश्रा के पति आलोक कुमार मिश्रा ने शिवशंकर, गंगाराम और पदमचंद के साथ मिलकर पहले फर्जी बैनामा अपने नाम कराया, फिर अन्य लोगों के नाम से कागजात तैयार कर एक्सिस बैंक से ऋण प्राप्त किया। इसमें बैंक मैनेजर की भी मिलीभगत का आरोप है। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें