फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीस साल से नहीं बनी शहर के बाजारों की सड़कें

विज्ञापन
कासगंज में सोरों गेट बारहद्वारी पर सडक में हुआ गढडा । - फोटो : KASGANJ
विज्ञापन
कासगंज। बीस साल से शहर में सड़कों का निर्माण नहीं हुआ है। इनमें से तीन मार्ग काफी जर्जर हो चुके हैं। बाजार में जलभराव की भी समस्या रहती है, जिसका असर न केवल व्यापार पर पड़ रहा है, बल्कि लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर का बाजार चौसर के रूप में बसा हुआ है। मुख्य बाजार में बारह द्वारी से सोरों गेट, सहावर गेट, नदरई गेट, बिलराम गेट चार मार्ग है। इन चारों मार्गो पर ही शहर का पूरा मुख्य बाजार है। इन मार्गो से जुड़ी हुई गलियों में आबादी बसी हुई है। जिससे इन बाजारों में हर समय भीड़ का दबाव रहता है। बड़ी संख्या में ई रिक्शा, दो पहिया वाहन, रिक्शा एवं चार पहिया वाहन भी गुजरते रहते है।
सोरों गेट मार्ग
इस मार्ग पर बारहद्वारी घंटाघर के पास एक काफी बढ़ा गड्ढा है। यह गड्ढ़ा अक्सर हादसे का कारण बनता है। इस मार्ग पर आंबेडकर तिराहे के पास ढलान होने की वजह से बारिश के दिनों में काफी पानी जमा हो जाता है, जिससे लोगों को दिक्कतें होती है।
विज्ञापन

बिलराम गेट मार्ग
यह मार्ग भी काफी जर्जर हो चुका है। मार्ग से जगह जगह से गिट्टी उखड़ चुकी है। इस मार्ग पर सूत की मंडी से बिलराम गेट चौराहा तक बारिश के दिनों में जलभराव हो जाता है। ऐसे में लोगों को गंदे पानी से होकर ही आवागमन करना होता है।
नदरई गेट मार्ग
यह मार्ग बारहद्वारी से ही जर्जर हो चुका है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे हो चुके हैँ, इस मार्ग पर गांधी मूर्ति से मुख्य बाजार की ओर ढलान है, जिससे पुराने नेशनल टाकीज से गांधी मूर्ति तक के क्षेत्र में जलभराव की समस्या हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें