फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहवीं के छात्र ने की हत्या, घटना स्थल पर ही खोदकर गाड़ा

Wed, 10 Oct 2018 11:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
अस्पताल में पोस्टमार्टम में भीड़। इनसेट- मृतक अभिषेक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मैनपुरी में कस्बा बेवर के मोहल्ला शिव नगर कॉलोनी निवासी सरबजीत बेस के मकान में सर्वेश यादव किराए पर रहता है। सर्वेश बेवर रोडवेज डिपो में संविदा चालक के रूप में तैनात है। 

विज्ञापन


उसका 12 वर्षीय पुत्र अभिषेक मैनपुरी नगर स्थित सेंट थॉमस स्कूल में कक्षा 7वीं का छात्र था। उसकी दोस्ती मकान मालिक सरबजीत के पुत्र कक्षा 12 के छात्र 18 वर्षीय शिव प्रताप से थी। 

मंगलवार की शाम 4 बजे अभिषेक कोचिंग के लिए गया। वह देर शाम तक घर नहीं लौटा। शाम 7 बजे के अभिषेक के पिता के मोबाइल पर पुत्र के अपहरण की जानकारी देकर 20 लाख की फिरौती मांगी। 
विज्ञापन


घटना से घबराए सर्वेश यादव ने रात 9 बजे थाने पहुंचकर मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस सक्रिय हुई, मौके पर एएसपी पहुंच गए। फिरौती से जुड़े फोन नंबर को सर्विलांस पर लगाया गया तो फोन की लोकेशन का पता चल गया। 

फोन सरबजीत के पुत्र ने अपने घर से ही किया था। रात में ही पुलिस ने उसे उठाया और सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को सारी जानकारी दे दी। अभिषेक की पास के ही निर्माणाधीन मकान में ईंट से कुचलकर हत्या की गई। पुलिस ने समरजीत सिंह, उनके पुत्र शशांक प्रताप और शिवप्रताप को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

- छात्र की हत्या उसी के मकान मालिक समरजीत सिंह ने अपने दो पुत्रों के साथ मिलकर की। पुलिस ने कुछ ही घंटों में वारदात का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। छात्र के पिता की तहरीर पर तीनों के खिलाफ अपहरण और हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह, एएसपी 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें