फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीटीसी परीक्षा निरस्त होने पर छात्रों ने किया प्रदर्शन, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। पेपर आउट होने के बाद निरस्त हुई परीक्षा को लेकर बीटीसी छात्र-छात्राओं ने आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने जीटी रोड स्थित गांधी स्मारक के सामने परीक्षा तिथि जल्द घोषित कराने की मांग को लेकर हाईवे जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आक्रोशित परीक्षार्थियों को समझाते हुए आधा घंटे बाद जाम को हटवाया।

परीक्षा निरस्त होने और उसकी अगली तिथि घोषित न किए जाने को लेकर बीटीसी परीक्षार्थियों में आक्रोश व्याप्त हो गया। दर्जनों छात्र-छात्राओं ने शहर के गांधी स्मारक इंटर कालेज के सामने हाईवे पर जाम लगा दिया। जाम लगाते हुए परीक्षार्थियों ने बताया कि परीक्षा तो निरस्त कर दी गई और उसकी अगली तिथि घोषित नहीं की गई है। जिसे लेकर वह टीईटी परीक्षा में शामिल न होने को लेकर आशंकित है। ऐसे में छात्रों ने मांग करते हुए बताया कि परीक्षा जल्द कराई जाए ताकि वे टीईटी परीक्षा में शामिल हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डायट प्राचार्य को सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
एटा। बीटीसी चतुर्थ सेमेस्टर की निरस्त हुई परीक्षा को जल्द कराने की मांग को लेकर परीक्षार्थियों ने प्रशासनिक अधिकारियों को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। जिसमें बीटीसी संयुक्त प्रशिक्षु मोर्चा और आल बीटीसी वेलफेयर संघ के लोग शामिल रहे। ज्ञापन सौंपने वालों ने मुख्यमंत्री से टीईटी परीक्षा को एक माह आगे बढ़ाने की भी मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में निर्मल लोधी, उज्ज्वल सक्सेना, अभय प्रताप, सरस्वती देवी, संध्या शाक्य, लक्ष्मी कुमारी, मानसी, काजल सिंह, जितेंद्र शाक्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें