फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात जागरुकता की शार्ट फिल्म बनाने निकले टीवी कलाकार की हादसे में मौत

Mon, 01 Oct 2018 10:36 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में मौत के बाद बिलखते परिजन। इनसेट- मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आगरा में अलीगढ़-आगरा हाईवे पर फाउंड्री नगर पुलिस चौकी के पास शनिवार रात को हादसे में टीवी कलाकार की मौत हो गई। सोमवार दोपहर परिजनों ने शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस पर हादसा करने वाले ट्रक को छोड़ने का आरोप लगा है। इंस्पेक्टर थाना एत्माद्दौला ने कार्रवाई का आश्वासन देकर उन्हें शांत किया। एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।

गुलाब नगर (एत्माद्दौला) निवासी राजकुमार मिश्रा (28) पुत्र धर्मप्रकाश मिश्रा टीवी सीरियल में अभिनय करते थे। पिता धर्मप्रकाश ने बताया कि उनके बेटे ने चिड़ियाघर, रानी लक्ष्मी बाई आदि धारावाहिक में अभिनय किया था। इस समय विज्ञापन पर आधारित शार्ट फिल्म भी बना रहा था।
विज्ञापन


शनिवार को यातायात जागरूकता पर एक शार्ट फिल्म बनाने की कहकर घर से निकला था। वह लोगों को हेलमेट पहनने के प्रति जागरूक करना चाहता था। फिल्म में आए दिन दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों का उल्लेख भी किया गया था।

विज्ञापन

फिल्म बनाने के बाद फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में चला गया था। रात को फोन पर घर आने की बात कही थी। पुलिस ने बताया कि अलीगढ़-आगरा हाईवे पर फाउंड्री नगर पुलिस चौकी के पास रात को अज्ञात वाहन ने एक्टिवा में टक्कर मार दी। हादसे में राजकुमार की मौत हो गई।

पुलिस ने पहचान नहीं होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक्टिवा को थाने ले आए थे। रविवार शाम को परिजन राजकुमार को ढूंढते हुए थाने आए। उन्हें एक्टिवा खड़ी मिली। सोमवार को पोस्टमार्टम गृह पहुंचकर उसकी पहचान की।

दोपहर को पोस्टमार्टम के बाद शव को हाईवे पर रखकर जाम लगा दिया। परिजनों का आरोप था कि घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। मगर, हादसे के बाद पुलिस ने कैमरे हटवा दिए। इतना ही नहीं ट्रक भी पकड़ा गया था।

पुलिसकर्मियों ने ट्रक को छोड़ दिया। परिजन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर के कार्रवाई के आश्वासन पर लोग मानें। एक घंटे बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें