फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साठ किलोमीटर की लंबी मानव श्रंखला बनाकर दिया ये संदेश

Mon, 01 Oct 2018 10:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मानव श्रंखला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद में महात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य में सोमवार को समाज को नशा मुक्ति का संदेश देने के लिए जिला प्रशासन एवं लोक नागरिक कल्याण समिति के सहयोग से मानव श्रृंखला जिले में बनाई गई। टूंडला टोल से लेकर कठफोरी टोल तक करीब 60 किलोमीटर के क्षेत्र में मानव श्रृंखला में छात्र-छात्राओं के साथ सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन

 
हाईवे से शहर में होते हुए मानव श्रृंखला बनाकर बच्चे खड़े हुए। छात्रों ने कतारबद्ध खड़े होकर मानव श्रृंखला तैयार की। कस्बा एवं देहात क्षेत्रों के स्कूलों के छात्रों ने अपने क्षेत्रों में मानव श्रृंखला बनाई।

गांधी पार्क चौराहे पर डीएम नेहा शर्मा, एडीएम अतुल सिंह, डीआईओएस रितु गोयल, सीडीओ नेहा जैन, विधायक मनीष असीजा, महापौर नूतन राठौर, तहसीलदार प्रसून कश्यप, शहर मुफ्ती ईसा साहब और लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सत्येंद्र जैन सौली ने छात्र-छात्राओं का उत्सावर्धन किया।
विज्ञापन


लोक नागरिक कल्याण समिति के सचिव सतेंद्र जैन सौली ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपकर प्रदेश में शराब बंदी लागू करने की मांग की। नगर विधायक मनीष असीजा से विधानसभा में यह मुद्दा उठाने को कहा। डीएम नेहा शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर मानव श्रृंखला बनाकर नशा मुक्त होने का संदेश दिया है।

विज्ञापन

मानव श्रंखला। - फोटो : अमर उजाला
राजा का ताल, मक्खनपुर, शिकोहाबाद, नोशेहरा,सिरसागंज बस्ती के अंदर से मानव श्रृंखला को जोड़ा गया। इस दौरान हनीफ खाकसार, प्रीती जैन, अनमोल जैन, यूएस पांडेय, विन्नी वर्मा, जेबा जमील, सुरेंद्र सिंह कुशवाह, अनुभव माहेश्वरी, प्रमोद यादव,  मनोज शर्मा आदि मौजूद रहे।

छात्र-छात्राओं में फोटो खीचंने का उत्साह देखा गया। छात्र-छात्राओं को इस पल को मोबाइल में कैद किया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। डीएवी इंटर कालेज, रामानंद गर्ग इंटर कालेज, दाऊदाल कालेज, किड्स कार्नर स्कूल, गोपीनाथ कालेज, तिलक इंटर कालेज, गौरीशंकर इंटर कालेज, आइवें इंटरनेशनल स्कूल ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें