टूंडला के रेलवे अस्पताल का निरीक्षण करते डीआरएम मोहित चन्द्रा व अन्य
- फोटो : TUNDLA
टूंडला (फिरोजाबाद)। शनिवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मोहित चंद्रा ने टूंडला रेलवे स्टेशन व रेलवे अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसके बाद वे डीटीएम टूंडला जे. संजय कुमार के साथ विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।
शनिवार सुबह मंडल रेल प्रबंधक मोहित चंद्रा प्रयागराज से टूंडला पहुंचे। उनके आने के बाद उन्होंने डीटीएम सहित स्थानीय रेल अधिकारियों के साथ टूंडला रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने टूंडला रेलवे चिकित्सालय का भी निरीक्षण किया। वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया और कर्मचारियों से बात की। कोरोना काल में ट्रेनों के सामयिक संचालन करने पर उनके कार्यों की सराहना की।
इसके बाद वे अपने निरीक्षण यान से डीटीएम टूंडला जे संजय कुमार के साथ विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण करते हुए अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ सहायक यातायात प्रबंधक मेजर विराट मिश्रा सहित अन्य अधिकारी निरीक्षण के लिए अलीगढ़ रवाना हुए। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक सुजीत कुमार, आरपीएफ सहायक सुरक्षा आयुक्त टूंडला, सीआईटी स्टेशन एके पाठक सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।