फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला के पास पुलिस टीम पर हमला कर कुख्यात शूटर को छुड़ाया

Thu, 28 May 2015 02:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पेशी के बाद मथुरा से प्राइवेट बस से लौट रहे श्रीधाम एक्सप्रेस हत्याकांड के आरोपी पंकज उर्फ भोला को उसके साथियों ने चार सिपाहियों पर हमला कर उसे छुड़ा लिया। एक सिपाही ने उनसे भिड़ गया तो उसे गोली मार दी। इसी बीच बस के पीछे बाइक पर आ रहे उनके साथियों ने वहां पहुंचकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी। पुलिसकर्मियों की दो राइफल लूटने के बाद बदमाश भोला को लेकर फरार हो गए। एक राइफल घटनास्थल और दूसरी देर रात इससे कुछ दूर टूंडला थाने के मोहम्मदाबाद में पड़ी मिल गई। घायल चारों सिपाहियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

पंकज उर्फ भोला कुख्यात बदमाश हरेंद्र राणा गैंग का शार्प शूटर है। बीते 11 अप्रैल को मैनपुरी जेल से उसे फीरोजाबाद जेल भेजा गया था। वह एक अक्तूबर 2012 को श्रीधाम एक्सप्रेस में हुई मोहित भारद्वाज और कांस्टेबिल फैज मोहम्मद की हत्या में शामिल था। बुधवार सुबह फीरोजाबाद पुलिस लाइन के चार सिपाही सुभाष चंद्र, अजीत सिंह, अमरजीत और जयनारायण उसे पेशी के लिए मथुरा ले गए। पेशी के बाद चारों सिपाही उसे जीप से आगरा लाए और भगवान टाकीज पर खड़ी प्राइवेट बस में फीरोजाबाद जाने के लिए सवार हुए। बताया जा रहा है कि यहीं से चार बदमाश भी बस में चढ़ गए। एत्मादपुर का रेलवे ओवरब्रिज पार करते ही एक ने बस चालक की कनपटी पर तमंचा तान कर बस रुकवा ली। बाकियों जब भोला के हाथों में लगी हथकड़ी की रस्सी सिपाही अजित से छुड़ाने की कोशिश की तो सिपाही जयनारायण ने भोला को जकड़ लिया। फिर राइफल तानकर बदमाशों को चुनौती दी। बदमाश भी तमंचे ताने रहे। उन्हें डरता न देख जयनारायण राइफल लोड करने लगे तभी बदमाशों ने फायरिंग कर दी। जयनारायण को तीन गोली लगी। इसके बाद बाकी सिपाहियों को तमंचों की बटों से पीटकर बदमाशों ने भोला को छुड़ा लिया।
इसी बीच बस के पीछे दो अपाचे बाइक पर सवार होकर आए उनके चार अन्य साथियों ने भी फायरिंग की और भोला को बाइक पर बैठाकर बरहन की दिशा में फरार हो गए। बाकी बदमाश भी बस से उतरकर भाग गए। बदमाशों ने सिपाहियों की दो राइफल भी लूट ली थीं। हमले के दौरान बस के बाकी यात्री दहशत के मारे सीटों की ओट में दुबक गए। कंडक्टर-ड्राइवर पहले ही भाग गए थे। सूचना पर आईजी, डीआईजी, एसपी, एएसपी सिटी के साथ कई थानों का पुलिस बल ने मौके पर पहुंच कर बदमाशों की तलाश की पर कोई हाथ न लगा। पुलिस को शक है कि अरुण फौजी गिरोह ने भोला को छुड़ाने के लिए हमला किया। इन दिनों भोला की राणा से अनबन होने की खबरें मिल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें