फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनाव: बिना दस्तानों के मतदान नहीं कर सकेंगे मतदाता, मास्क भी अनिवार्य

Wed, 21 Oct 2020 12:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टूंडला (फिरोजाबाद)

सार

  • टूंडला विधानसभा उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा। इसे लेकर प्रशासन तैयारियों में जुटा है। 
विज्ञापन
चुनाव की तैयारियों को देखते डीएम चंद्र विजय और एसडीएम राजेश कुमार वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला विधानसभा उपचुनाव के दौरान मतदान केंद्रों पर कोविड-19 से बचाव के लिए गाइडलाइन के तहत इंतजाम होंगे। मतदाता ग्लब्स (दस्ताने) पहन कर ही ईवीएम का बटन दबा सकेंगे। मतदाताओं को मास्क के साथ ग्लब्स पहन कर मतदान केंद्र पर आना होगा। जिन मतदाताओं पर ग्लब्स नहीं होंगे, उन्हें मतदान केंद्र पर दिए जाएंगे।

विज्ञापन

 
टूंडला उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान होगा। इस दौरान कोविड-19 के मानकों का पालन कराने के लिए प्रशासन व्यवस्थाओं में जुटा है। मतदाताओं को मास्क पहनना और ईवीएम छूने से पहले हाथ में ग्लब्स पहनना अनिवार्य होगा। 


ईवीएम का बटन दबाने से पूर्व मतदाताओं को हाथों में पहनने के लिए ग्लब्स दिए जाएंगे। विकास भवन सभागार में निर्वाचन सामग्री के बैग तैयार किए जा रहे हैं। इस बैग के साथ निर्वाचन कार्मिको को भी कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सामान किट दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्वाचन सामग्री के 620 बैग किए जा रहे तैयार 

मंगलवार को विकास भवन में पंचायतीराज, ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी निर्वाचन सामग्री के बैग तैयार करते दिखाई दिए। 558 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 62 बैग अतिरिक्त तैयार किए जा रहे हैं। अतिरिक्त बैग सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को दिए जाएंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर दिया जा सके। 

विशेष किट में यह सामग्री होगी 

प्रत्येक कार्मिक हेतु ग्लब्स एवं फेस स्क्रीन, सैनिटाइजर के अलावा खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा उल्टी दस्त की दवा की पोटली दी जाएगी। एंटी बायोटिक दवा पट्टी आदि का इंतजाम भी होगा।

मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया के समय बूथों पर हाथों के लिए जरूरत के अनुसार ग्लब्स भी रखे जाएंगे। आवश्यकतानुसार बगैर मास्क अथवा ग्लब्स पहन कर मतदान को आने वाले मतदाताओं को दिया जा सके। निर्वाचन कार्मिकों को कोविड से बचाव के लिए फेस कवर दिया जाएगा।  


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें