निर्वाचन सामग्री के 620 बैग किए जा रहे तैयार
मंगलवार को विकास भवन में पंचायतीराज, ग्राम विकास विभाग के कर्मचारी निर्वाचन सामग्री के बैग तैयार करते दिखाई दिए। 558 मतदान केंद्रों के अतिरिक्त 62 बैग अतिरिक्त तैयार किए जा रहे हैं। अतिरिक्त बैग सेक्टर एवं जोनल मजिस्ट्रेट को दिए जाएंगे, जिससे जरूरत पड़ने पर दिया जा सके।
विशेष किट में यह सामग्री होगी
प्रत्येक कार्मिक हेतु ग्लब्स एवं फेस स्क्रीन, सैनिटाइजर के अलावा खांसी, जुकाम, बुखार के अलावा उल्टी दस्त की दवा की पोटली दी जाएगी। एंटी बायोटिक दवा पट्टी आदि का इंतजाम भी होगा।
मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने कहा कि विधानसभा उपचुनाव में मतदान प्रक्रिया के समय बूथों पर हाथों के लिए जरूरत के अनुसार ग्लब्स भी रखे जाएंगे। आवश्यकतानुसार बगैर मास्क अथवा ग्लब्स पहन कर मतदान को आने वाले मतदाताओं को दिया जा सके। निर्वाचन कार्मिकों को कोविड से बचाव के लिए फेस कवर दिया जाएगा।
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।