फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक बूथ पर एकजुटता के साथ पार्टी का झंडा लहराना है-सुनील बंसल

विज्ञापन
टूंडला में बूथ अध्यक्ष और प्रभारियों की बैठक लेते प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल। - फोटो : TUNDLA
विज्ञापन
टूंडला। टूंडला विधानसभा के उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा फिरोजाबाद रोड स्थित एक मैरिज होम में आयोजित संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि चुनाव में भाजपा जनता से विकास के नाम पर वोट मांगेगी। साथ ही उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों व मंडल प्रभारियों व जिला पदाधिकारियों को चुनाव जीतने के मंत्र भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद हर गांव में बिजली, पानी, सड़क, आवास, शौचालय आदि योजनाआें लाभ दिया जा रहा है। प्रदेश महामंत्री अश्वनी त्यागी व क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र रजनीकांत माहेश्वरी ने विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडल अध्यक्षों व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनसे सुझाव मांगे।
दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री व विधानसभा प्रभारी बीएल वर्मा, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष व विधानसभा प्रभारी प्रमोद गुप्ता, ब्रजक्षेत्र मंत्री उदय प्रताप सिंह, सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक मनीष असीजा, डॉ मुकेश वर्मा, रामगोपाल पप्पू लोधी, महापौर नूतन राठौर, जिला महामंत्री अविनाश सिंह भोले, राजीव गुप्ता, जिला प्रवक्ता/ मीडिया प्रभारी अमित गुप्ता, वृंदावन गुप्ता, सुशील पौनियां, जगन सेठ, शैलेंद्र प्रताप सिंह, दीपक राजोरिया, महिपाल निषाद, रामतीर्थ चक, हनुमंत सिंह बघेल रहे। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने की व बैठक का संचालन जिला महामंत्री दीपक चौधरी ने किया।
विज्ञापन

प्रत्याशी बनाए जाने को इन लोगों ने दिए आवेदन
टूंडला। प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल को टूंडला विधानसभा सुरक्षित सीट से प्रत्याशी बनाए जाने के लिए आगरा की सलोनी बघेल, अंजुला माहौर, पूर्व विधायक शिव सिंह चक, पूर्व विधायक मोहन देव शंखवार, जगन सेठ, लाखन सिंह सीडीओ, राकेश शंखवार, रंजना चक, नीलम दिवाकर, ब्रह्मदत्त दिवाकर, भंवर सिंह धनगर, ओमप्रकाश चक, रामसेवक बैद्य, रामतीरथ चक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें